फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों की मौत पर अभी भी बना है रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्मों के चर्चित हास्य कलाकार रॉबिन विलियम्स का शव उनके घर में मिला। अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उनको करीब से जानने वालों का मानना है कि रॉबिन कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकते। अब पुलिस की जांच से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि रॉबिन की हत्या बेल्ट के बंधन से हुई है। इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने फांसी लगाई है। लेकिन मौत की यह गुत्थी अभी तक अनसुलझी ही है। शायद भविष्य में उनकी भी मौत वैसे ही रहस्य बनकर रह जाए जैसा हॉलीवुड की कई सेलिब्रेटियों के साथ् हो चुका है।
विज्ञापन

कैसे मरे थे ब्रूस ली

ब्रूस ली एक अमेरिकन मार्शल आर्ट फाइटर थे। इस क्षेत्र में उनकी ख्याति दूर-दूर तक थी। उनकी चर्चा फाइटर जितनी ही एक कलाकार की भी थी। 20 जुलाई 1973 में ब्रूस ली की मौत हुई। ब्रूसली की मौत महज 32 साल में हो गई थी। वह अपने घर में मृत पाए गए। ऐसा माना गया कि फाइट की प्रैक्टिस में किसी गलत स्टेप की वजह से उनकी मौत हुई। लेकिन अभी तक उनकी मौत के साफ वजह सामने नहीं आ पाई है। ऐसी भी बातें आती रही हैं कि ली की हत्या की गई थी। हालांकि साबित अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।

मार्लिन मुनरो की मौत भी रहस्य

हॉलीवुड की चर्चित सेलिब्रेटी मार्लिन मुनरों की मौत भी एक रहस्य है। मार्लिन 5 अगस्त 1962 को अपने घर में मृत पाई गईं थीं। ऐसी खबरें आईं थीं कि मार्लिन की मौत दवाओं के अतिरिक्त डोज से हुई लेकिन यह कभी भी साफ नहीं हुआ कि वह मरी कैसे। मार्लिन के बारे में चर्चांएं यह भी आईं थीं कि उनमें आत्महत्या करने की प्रवृत्ति थी। मार्लिन की मौत इतना बड़ा रहस्य है कि उस पर एक फिल्म बनाने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

और माइकल जैक्सन कैसे मरे

चर्चित गायक माइकल जैक्सन भी इसी तरह की मौत का शिकार हुए। वह कैसे मरे यह अभी तक अनसुलझा रहस्य है। माइकल जैक्सन की मौत हत्या है या हादसा इस हादसा यह सवाल वैसा का वैसा बना हुआ है। माइकल की टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि उनकी मौत खतरनाक दवाइयों के ओवरडोज से हुई थी। जिस वक्त माइकल की मौत हुई उस वक्त उनके पेट में ढेरों दवाएं थीं। लेकिन इसी के साथ यह रहस्य बना हुआ था कि आखिर जैक्सन ने इतनी दवाईयां क्या जानबूझ कर ली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें