इन दिनों हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में टॉम क्रूज का शानदार एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में अफ्रीकी- अमेरिकी दिग्गज कलाकार विंग रहामेज भी मुख्य भूमिका में हैं। 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' के रिलीज होने के बाद एक्टर विंग रहामेज ने अपने जिंदगी के एक बुरे अनुभव को फैंस के सामने शेयर किया है।
'मिशन इंपॉसिबल' के पहले सीक्वल में लूथर स्टिकेल का किरदार निभाने वाले एक्टर विंग रहामेज ने अमेरिका के टीवी शो 'द क्ले केन शो' में खुलासा किया है कि किसी तरह से उन्हें अपने ही घर में नस्लवाद का शिकार होना पड़ा और पुलिस ने उन्हें बंदूक की नोक पर उन्हीं के घर में पकड़ा के रखा। विंग रहामेज ने इस बात का खुलासा तब किया जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी नस्लवाद का शिकार होना पड़ा है..??