फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 13 दिन से एमटीवी के मशहूर वीडियो जॉकी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jul 2018 05:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीवी के मशहूर वीडियो जॉकी जेस कैंप पिछले 13 दिनों से लापता हैं। इस बात की पुष्टि उनके प्रवक्ता ने की है। खबरों की मानें तो जेस के लापता होने की जानकारी उनकी बहन ने दी। इसके बाद उनके दोस्तों को परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके उनके लापता होने की बात को दोहराया। जेस के परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के द्वारा उनके दोस्तों से अनुरोध किया कि अगर उन्हें जेस के बारे में कोई जानकारी मिलती हैं तो जरूर बताएं। वहीं कैलिफोर्निया पुलिस भी जेस की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 38 साल जेस कैप एमटीवी के जाने-माने वीडियो जॉकी रह चुके हैं। उन्हें 'वाना बी आ वीजे' के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेस को आखिरी बार 11 जुलाई के रिवरसाइड पर देखा गया था। इसके बाद से उनकी किसी को भी कोई खबर नहीं है। बताया जा रही है कि जेस लंबे समय तक अपनी ताई जी के संपर्क में थे। लेकिन पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिस समय वह लापा हुए तो वह ताई के संपर्क से भी दूर हो चुका था। फिलहाल पुलिस इस मामले में और भी कई पहुओं को जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें