फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Little Mermaid Trailer: ऑस्कर के दौरान रिलीज हुआ 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

Mon, 13 Mar 2023 12:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रॉब मार्शल के निर्देशन में बनी फिल्म 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
द लिटिल मरमेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

95वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 का समापन हो गया है। इस खास मौके पर भारत ने भी अपना जलवा दिखाया। इस बार भारत की झोली में दो ऑस्कर अवॉर्ड आए, जिसने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं दूसरी ओर डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' रीमेक का ट्रेलर भी ऑस्कर सेरेमनी के दौरान जारी किया गया है। इससे पहले बीते साल अक्तूबर में डिज्नी की ओर से 'द लिटिल मरमेड' का पोस्टर रिलीज किया गया था।

विज्ञापन


क्या है कहानी
इस फिल्म में किंग ट्राइटन की सबसे छोटी बेटी एरियल की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक इंसान, प्रिंस एरिक को बचाती है। दिलचस्प बात यह है कि वह उसके प्यार में पड़ जाती है। उसके बाद एरियल का साहसिक कार्य रोमांच की प्यास के साथ एक सुंदर और उत्साही युवा मरमेड की कहानी का आधार बनता है। 'द लिटिल मरमेड' के रीमेक को जेन गोल्डमैन और डेविड मैगी ने लिखा है। फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने कैरेकटर्स को अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 26 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें-  Oscar 2023: गधे से लेकर भालू तक, जानें ऑस्कर अवॉर्ड्स के स्टेज पर कितने अजब नजारे दिखे
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज हो चुका है पोस्टर
इससे पहले 'द लिटिल मरमेड' पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'डिज्नी के 'द लिटिल मरमेड' का नया पोस्टर देखें और ऑस्कर के दौरान आधिकारिक ट्रेलर की शुरुआत देखें।' बता दें कि इस पोस्टर में 'एरियल' समुद्र में एक चट्टान पर बैठी हैं और आकाश की ओर देख रही हैं। बीते महीने फरवरी में  'द लिटिल मरमेड' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें एरियल और प्रिंस एरिक की पहली झलक देखने को मिली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें