फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स लेने की वजह से माइक टायसन खो बैठे थे होश, 'द हैंगओवर' फिल्म को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 06 Jul 2020 11:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द हैंगओवर फिल्म का एक सीन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन (Mike Tyson) ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। माइक ने कहा है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'द हैंगओवर' की शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले तक नहीं पता था कि वह इस फिल्म में हैं क्योंकि तब वह 'ड्रग्स लेते थे'। उन्होंने कहा, मैं उन दिनों ड्रिंक, स्मोक और ड्रग्स कर रहा था...हालांकि, फिर मैंने मूवी की और वो सफल निकली।

विज्ञापन


द हैंगओवर 2009 में आई अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को टॉड फिलिप्स ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 2009 की दसवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि चार दोस्त लास वेगास जाते हैं और ऐसा नशा कर लेते हैं कि एक रात में उनकी दुनिया बदल जाती है। चारों दोस्त नशे की हालत में मशहूर बॉक्सर के घर पहुंचते हैं जिसने एक शेर पाल रखा है। इस मशहूर बॉक्सर का किरदार पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन ने निभाया था।

हालांकि उन्हें ड्रग्स लेने की वजह से ये मालूम ही नहीं था कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। उस वक्त वह नशे में रहते थे। टाइसन ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के एक दिन पहले जब वह नाइट क्लब में पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात फिल्म के एक्टर्स से हुई, तब जाकर उन्हें पता चला कि कल उनकी शूटिंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें