फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2022: किम कार्दशियन, पीट डेविडसन ने बिखेरा जलवा, हिलेरी क्लिंटन ने 21 साल बाद की वापसी

Tue, 03 May 2022 08:25 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में फैशन की सबसे बड़ी रात का जश्न अभी जारी है। 'इन अमेरिकाः एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' थीम पर आधारित मेट गाला 2022 की तस्वीरें अब सामने आना शुरू हो गई हैं। इन तस्वीरों में रेड कार्पेट पर दुनियाभर की मशहूर हस्तियां जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
मेट गाला 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट गाला, एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा वो होता है, जब सेलेब्स थीम के अनुसार अपने बेहतरीन आउटफिट्स पहन रेड कार्पेट पर वॉक करते नजर आते हैं। हिलेरी क्लिंटन, जो जोनस, किम कार्दशियन, पीट डेविडसन, नताशा पूनावल, एलन मस्क समेत इस साल भी कई हस्तियों ने रैम वॉक कर अपना जलवा बिखेरा है। आइए देखते हैं तस्वीरें...

विज्ञापन

हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन ने 21 साल बाद मेट गाला में वापसी की है। क्लिंटन ने अमेरिका के अतीत की उन महिलाओं से प्रेरणा ली जिन्होंने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने स्टार-स्टडेड इवेंट में मैरून रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था।

जारेड लेटो

जारेड लेटो अपने अनोखे अंदाज से फैन्स को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होते हैं। मेट गाला में 'मोरबियस' स्टार ने सबसे अनोखे आउटफिट में सबको चौंका दिया। उनका पहनावा एक साइंस-फिक्शन वाइब देने वाला लग रहा है।

किम कार्दशियन और पीट डेविडसन

किम कार्दशियन और पीट डेविडसन ने बतौर कपल मेट गाला 2022 में डेब्यू किया है। हाल ही में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने वाले कपल ने मेट गाला रेड कार्पेट पर अपने फैशनेबल और प्यार से भरे लुक के साथ चीजों को एक पायदान ऊपर ले जाने का फैसला किया है, जहां देखिए कपल की तस्वीरें

कैटी पेरी

कैटी पेरी, इस साल ब्लैक एंड व्हाइट वन-शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

नताशा पूनावाला

आंत्रप्रेन्योर नताशा पूनावाला ने फैशन की सबसे बड़ी रात - मेट गाला 2022 के रेड कार्पेट पर गोल्डन सब्यसाची साड़ी में वॉक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें