दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट अब कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है। इस साल मेट गाला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हो रहा है, जिसकी थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' रखी गई है। इस इवेंट के शुरू होने से पहले ही इसका बज आसमान छू रहा है। इवेंट को इस बार वैनेसा फ्रीडमैन, रेजिना किंग, ब्लेक लाइवली, रयान रेनॉल्ड्स, लिन-मैनुअल मिरांडा होस्ट करेंगे। इस इवेंट में हमें हर साल अलग-अलग फैशन डिजाइनर्स की डिजाइन की हुई ड्रेसेज देखने को मिलती हैं, जिन्हें हमारे पसंदीदा सेलेब्स पहनकर रेड कारपेट पर चलते हैं। हर साल इसकी थीम डिसाइड की जाती है, जिसके मुताबिक ही सेलेब्स गेटअप लेकर आते हैं। लेकिन इस थीम के अलावा भी इवेंट में कई नियम होते हैं, जिन्हें कई बार सितारे तोड़ भी देते हैं। आइए जानते हैं मेट गाला के ऐसे पांच नियम, जो सभी को फॉलो करने होते हैं और ऐसा कौन सा भारतीय सितारा है, जिसने उनकी धज्जियां उड़ाई हैं।