फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr.Strange Trailer 2: 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में दिखेगा वांडा का नया रूप, रिलीज हुआ नया ट्रेलर

Thu, 07 Apr 2022 01:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ, स्ट्रेंज का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है - फोटो : social media
विज्ञापन

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स ने बुधवार (6 अप्रैल) को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अब डॉ. स्ट्रेंज पर्दे पर वापस लौटने से केवल 29 दिन दूर है। कल यानी 6 अप्रैल को मार्वल ने इस रोमांचक प्रोमो के साथ इस फिल्म के कई नए पोस्टर्स भी जारी किए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 मई, 2022 को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

डॉ. स्ट्रेंज के नए पोस्टर - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियोज ने "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" के इस नए प्रोमो में डॉ. स्ट्रेंज को अपने अंधेरे पक्ष से लड़ता दिखाया है। इसके साथ ही इसमें वांडा के परिवार की झलक भी दिखाई गई हैं। प्रशंसकों को लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद मार्वल स्टूडियोज ने इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। डॉक्टर्स स्ट्रेंज कैसे मल्टीवर्स का दरवाजा खोलेगा और वो इससे आने वाली परेशानियों से इंसानों की दुनिया को कैसे बचाएगा, इसका खुलासा 6 मई को होगा। 

डॉ. स्ट्रेंज के नए पोस्टर - फोटो : social media
ट्रेलर की शुरुआत एक अंधेरे बिखरते हुए गर्भगृह से होती है। डॉ. स्ट्रेंज अपने सपने में क्रिस्टीन को शादी की पोशाक पहने चर्च में चलते हुए देखता है। जहां एक तरफ स्ट्रेंज को सपना देखते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ व्याकुल स्कार्लेट विच अपने लापता बेटों से जुडे़ अपने खौफनाक सपने को बताते हुए दिखाई दे रही है। पता नहीं हमें वांडा मैक्सिमॉफ के कितने रूप देखने को मिलेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन दोनों के बीच दिखाया गया यह कनेक्शन, डॉ.स्ट्रेंज और वांडा को दुनिया के लिए साथ में काम करने पर मजबूर करता है या नहीं।
विज्ञापन

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - फोटो : सोशल मीडिया
सैम राइमी द्वारा निर्देशित 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में बेनेडिक्ट कंबरबैच, चिवेटेल इजीओफोर, एलिजाबेथ ऑलसेन, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज, माइकल स्टहलबर्ग और रेचल मैकएडम्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत में यह फिल्म छह भाषाओं में 6 मई को रिलीज की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें