फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marvel Studios: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'

Wed, 06 Apr 2022 05:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म में दर्शकों को मल्टीवर्स ट्रैक देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से इंसानों की दुनिया खतरे में आ जाएगी।
विज्ञापन
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को आखिरकार सिनेमाघरों में आने में केवल एक महीना रह गया है। प्रशंसकों को लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद कुछ दिनों पहले मार्वल स्टूडियोज ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया था। बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर यह फिल्म भारत में छह मई को रिलीज होगी। मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित सुपरहीरो फिल्म का यह दूसरा पार्ट होगा। अब इस बात की पुष्टि मार्वल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया को बचाने की अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभा पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस दिन से मार्वल ने पहली बार 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की घोषणा की है, उसी दिन से प्रशंसक 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के इस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' भारत में 6 मई, 2022 को छह भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। मार्वल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जरूर देखें।"
 
विज्ञापन

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म में दर्शकों को मल्टीवर्स ट्रैक देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से हमारी दुनिया खतरे में आ जाएगी। यह फिल्म साल 2016 में आई 'डॉक्टर स्टेंज' का दूसरा पार्ट है। सैम राइमी द्वारा निर्देशित 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में बेनेडिक्ट कंबरबैच, चिवेटेल इजीओफोर, एलिजाबेथ ऑलसेन, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज, माइकल स्टहलबर्ग और रेचल मैकएडम्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें