फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marvel: डेयरडेविल बॉर्न अगेन का ट्रेलर रिलीज, शानदार वापसी को तैयार चार्ली कॉक्स और विंसेंट डी'ऑनफ्रियो

Thu, 16 Jan 2025 01:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daredevil Born Again : डेयरडेविल  बॉर्न अगेन का पहला ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें चार्ली कॉक्स एक बार फिर डेयरडेविल के रूप में लौटे हैं। यह सीरीज 4 मार्च 2025 को डिज्नी+ पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
डेयरडेविल बॉर्न अगेन - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित डिज्नी+ सीरीज डेयरडेविल: बॉर्न अगेन का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस के बीच यह ट्रेलर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस ट्रेलर में चार्ली कॉक्स एक बार फिर मैट मर्डॉक उर्फ डेयरडेविल के रूप में नजर आए हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उनकी पिछली सीरीज से आगे बढ़ती नजर आएगी। यह 4 मार्च 2025 को रिलीज होगी। इसमें कई पुराने किरदारों की वापसी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

Sonu Sood: फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सोनू सूद ने फैंस को कहा शुक्रिया, बोले-हम मिलकर जिंदगियां बदलेंगे


विलेन से मिलकर निपटेंगे किंगपिन और डेयरडेविल

शो में विन्सेंट डी'ऑनफ्रियो एक बार फिर अपने किरदार किंगपिन के रूप में लौट रहे हैं। इसके अलावा जॉन बर्नथल भी फ्रैंक कैसल के रूप में वापसी कर रहे हैं। इन दोनों की वापसी सीरीज को नया मोड़ देने के लिए अहम साबित होगी। शो में किंगपिन और डेयरडेविल की नई साझेदारी एक खतरनाक और खलनायक म्यूज से निपटने के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखा खतरनाक विलेन

इस ट्रेलर में म्यूज की भी झलक देखने को मिलती है जो एक डरावनी सफेद मास्क पहनता है और उसकी आंखों से खून बहता है। म्यूज का किरदार साल 2016 के डेयरडेविल#11 में पेश किया था। 


दर्शकों को मिलेगा जबर्दस्त एक्शन का डोज
ट्रेलर में दर्शकों को खून-खराबे और जबर्दस्त एक्शन की झलक मिलती है, जहां डेयरडेविल पुराने अपराधियों के खिलाफ लड़ते हुए नजर आता है। उसका लुक और लड़ाई के अंदाज में कोई बदलाव नहीं आया है। उसकी यही बात फैंस के लिए काफी ज्यादा खास है। इसके अलावा विल्सन बेटल भी बुल्सआई के रूप में इस सीरीज के जरिए वापसी कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स की डेयरडेविल सीजन 3 में अपनी भूमिका के बाद अब वह इस सीरीज में अपने किरदार का और विस्तार करेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें