फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ तनावपूर्ण संबंधों पर बोले ब्रैड पिट के बेटे मैडॉक्स- 'जो होना होता है...'

Thu, 12 Sep 2019 12:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली के बेटे मैडॉक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

एक्टर ब्रैड पिट से अलग हो चुकीं एंजेलिना जोली के बेटे मैडॉक्स के अपने पिता के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मैडॉक्स ने अपने परिवार के बारे में बात करने के अलावा अपने पिता के साथ अपने रिश्तों के बारे में भी बात की। मैडॉक्स से जब पूछा गया कि क्या पिता ब्रैड के साथ उनके रिश्ते खत्म हो गए हैं तो इसके जवाब में मैडॉक्स ने कहा, 'जो भी होना होता है, हो जाता है।'

विज्ञापन


हाल ही में एंजेलिना जोली ने अपने बेटे का 18वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर वह अपने बेटे को लेकर क्लीवलैंड पहुंची थीं। मैडॉक्स जोली के बड़े बेटे हैं। मैडॉक्स इस समय साउथ कोरिया की यॉन्सी यूनिवर्सिटी में बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई कर रहे हैं। मैडॉक्स और ब्रैड के रिश्ते 2016 से ही खराब है। खबर थी कि ब्रैड ने एक प्राइवेट प्लेन में मैडॉक्स की पिटाई कर दी थी। 

इसके कुछ दिनों बाद ही एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। बता दें एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। 
विज्ञापन


पति ब्रैड पिट से अलग हो चुकीं अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने एक इंटरव्यू में दोनों के तलाक के पीछे की वजह बताई थी। एंजेलिना ने कहा था कोई भी रिलेशनशिप ब्लैक और वाइट नहीं हो सकता। ब्रैड की तुलना में हर चीजों के लिए मेरे पास अलग अलग विचारधारा है। तलाक के पीछे सबसे पहली वजह थी आइडिया जिसमें बच्चों को किस तरह से बड़ा किया जाए। उन्होंने बताया कि ब्रैड का ईष्या भरा व्यवहार और शराब पीने की लत सबसे पहली वजह है हमारे अलग होने के पीछे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें