फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के बाद केविन हार्ट ने फिर से चलना शुरू किया, कार दुर्घटना में हुए थे घायल

Tue, 10 Sep 2019 12:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केविन हार्ट
विज्ञापन
कॉमेडियन केविन हार्ट ने पीठ की सर्जरी कराने के बाद फिर से चलना-फिरना शुरू कर दिया है। कार दुर्घटना के बाद उनकी रीढ़ में फ्रैक्चर हो गया। हार्ट धीरे-धीरे चल रहे हैं, लेकिन अभी भी काफी दर्द में हैं। एक भयावह कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद उन्हें यह सर्जरी करानी पड़ी।
विज्ञापन


'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने टीएमजेड के हवाले से बताया कि हार्ट को पूरी तरह से ठीक होने में अभी काफी समय लगेगा। अभिनेता की जल्द ही फिजिकल थेरेपी शुरू हो जाएगी। जो 4 महीने तक चलेगी।

बता दें बीते दिनों केविन हार्ट की कार की एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खबरों की मानें तो लॉस एंजेलिस काउंटी के मुलहोलैंड हाईवे पर हार्ट की कार का एक्सीडेंट हुआ। कार में दो अन्य लोग सवार थे। केविन हार्ट के ड्राइवर ने कार का नियंत्रण खो दिया और कार खाई में लुढ़क गई। केविन हार्ट गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


बता दें इस बार अमेरिकी अभिनेता केविन हार्ट को 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही केविन ने खुद को इस जिम्मेदारी से अलग कर लिया। 

दरअसल जैसे ही केविन को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई ट्विटर पर केविन के सालों पुराने ट्वीट्स रीट्वीट किए जाने लगें। इन ट्वीट्स में केविन ने अपने समलैंगिक विरोधी विचार व्यक्त किए थे। फिर क्या था यूजर्स ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। जल्द ही यह एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई। जिसके बाद केविन ने अपना नाम ऑस्कर सेरेमनी से अलग करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें