पीपल मैगजीन में दिए इंटरव्यू में लियाम कहते हैं, 'मैं इस रोल को स्वीकार नहीं कर सका क्योंकि मुझे मेरी पत्नी और इस किरदार के बीच किसी एक को चुनना था।' मेरी पत्नी ने मुझसे कहा था, 'डार्लिंग, अगर आपको जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना है तो आप मुझसे शादी नहीं करेंगे।'
लियाम नीसन, नताशा रिचर्डसन
- फोटो : सोशल मीडिया
लियाम ने बताया कि निर्माता बारबरा ब्रोकोली ने उनसे इस रोल के लिए संपर्क किया था। हालांकि, उन्हें पता था कि वो और भी कई एक्टर्स को इसके लिए देख रहे थे। लेकिन मैंने इस रोल के लिए मना कर दिया था।
बता दें, लियाम नीसन की पत्नी नताशा रिचर्डसन की साल 2009 में मौत हो गई थी। 45 साल की उम्र में क्यूबेक के मोंट ट्रेमब्लांट में स्कीइंग के दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई थी। नताशा की याद में लियाम और उनके बड़े बेटे माइकल ने साल 2020 में फिल्म मेड इन इटली बनाई थी। जिसमें एक बाप और बेटे की कहानी को दिखाया गया था।