अमेरिकन मॉडल और कॉस्मेटिक बिजनेस टायकून काइली जेनर (Kylie Jenner) अपने ग्लैमरस लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर भी काइली की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। काइली इन दिनों एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार उनके ट्रेंड होने की वजह काफी हैरान कर देने वाली और दिलचस्प है। हाल ही में काइली ने एक ट्वीट किया था जो इन दिनों तेजी से तूल पकड़ रहा है। ट्वीट के माध्यम से काइली ने अपने मेकअप आर्टिस्ट की सर्जरी के लिए फैंस से डोनेशन करने की अपील की थी जिसके बाद से वो जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।
दरअसल, अरबपति काइली जेनर ने एक ट्वीट के जरिये अपने फैंस से डोनेशन की अपील की थी। काइली ने कहा कि उनके मेकअप आर्टिस्ट की सर्जरी के लिए 60 हजार डॉलर की जरूरत है। काइली जेनर के इंस्टाग्राम स्टोरी के अनुसार, उन्होंने सर्जरी के लिए 5 हजार डॉलर दे दिए हैं। जिस पर लोगों को लगा कि उन्होंने खुद इतनी कम राशि दान देकर बाकी के लिए वो लोगों से मदद मांग रही हैं। इसके तुरंत बाद से ही लोग काइली को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'एक अरबपति जो प्रतिदिन साढ़े चार लाख डॉलर कमाता है वो अपने दोस्त की जिंदगी बचाने के लिए 60 हजार डॉलर देने को तैयार नहीं है, लानत है ऐसे व्यक्ति पर'। वहीं एक और यूजर ने लिखा, काइली के लिए इज्जत नहीं बची है दिल में, एक लड़की जो आसानी से इतनी रकम चुका सकती है वो फैंस से दान की अपील करती है।
अब काइली ने इस बारे में सफाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'इस पूरे कनफ्यूजन को क्लीयर कर रही हूं कि मैंने लोगों से पैसे मांगने की अपील की और खुद अपनी मेकअप आर्टिस्ट के मेडिकल बिल भरने में उसकी मदद नहीं की। रौडा वर्तमान में उनकी मेकअप आर्टिस्ट नहीं हैं। दुर्भाग्यवश अब हमारा कोई पर्सनल रिलेशनशिप भी नहीं है। वह पहले उनके साथ काम कर चुकी हैं और उस आधार पर कह सकती हैं कि वह बहुत स्वीट हैं।'
काइली ने आगे लिखा, 'एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद उन्हें गो फंड मी का लिंक मिला, जिसकी लिमिट 10000$ पर सेट की गई थी। वे पहले ही 6000$ इकट्ठा कर चुके थे। इसलिए मैंने 5000$ डोनेट करके उन्हें उनके गोल तक पहुंचने में मदद की। यदि वे भी मेकअप आर्टिस्ट के साथ उतना ही जुड़ाव महसूस करते हैं तो उन्हें ये खबर पता चल सके।' उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं किस तरह चीजों ने बिलकुल अलग मोड़ ले लिया और सोशल मीडिया पर बातें बिलकुल गलत ढंग से सामने आनी शुरू हो गईं।
काइली जेनर ने साल 2018 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर सबसे युवा अरबपति होने का खिताब हासिल किया था। साल 2020 में भी जारी हुई फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में काइली जेनर ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई थी। इसके अनुसार काइली जेनर ने एक साल में 590 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।