बिना होस्ट के भी रेटिंग्स रहीं अच्छी
साल 2019 के ऑस्कर ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी रेटिंग्स में उछाल देखा। इसके बाद अकादमी ने फैसला लिया कि 2020 का ऑस्कर भी बिना होस्ट के प्रसारित किया जाएगा। लेकिन 2021 के कोरोना काल में इसने अपने आधे से ज्यादा दर्शकों को खो दिया।
डॉल्बी थिएटर में होगा ऑस्कर
ऑस्कर पिछले साल लॉस एंजेलिस शहर में यूनियन स्टेशन से प्रसारित किया गया था लेकिन फिर एक बार इस साल ये अपनी पुरानी जगह से प्रसारित किया जाएगा। इसे हॉलीवुड और हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थिएटर से प्रसारित किया जाएगा और इसके नामांकनों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी।