अक्सर अपने मतभेदों को लेकर चर्चा में रहने वाले किम कार्दशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह एक- दूसरे से अलग हो चुका है। लेकिन फिर भी आए दिन सोशल मीडिया और अदालत पर दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। कान्ये के जुबानी हमले से परेशान किम ने हाल ही में कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमति मांगी थी।
इसी बीच मामले में सामने आ रही खबरों के मुताबिक कोर्ट ने इस केस में किम कार्दशियन के पक्ष में फैसला सुनाया है। विदेशी मीडिया के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें खुद को सिंगल कहलवाने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में कोर्ट के इस फैसले के बाद जाहिर तौर पर किम और उनके फैंस काफी खुश होंगे।
किम से रिश्ता टूटने के बाद से ही कान्ये वेस्ट लगातार किम की जिंदगी में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कान्ये के कई बार किम के परिवार और उनके प्रेमी पर दिए बयान के बाद किम उनसे काफी परेशान हो चुकी हैं। ऐसे में वह जल्द से जल्द अपने नाम से वेस्ट का नाम हटाना चाहती हैं।
इसी सिलसिले में किम ने लॉस एंजेलिस कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमित मांगी थी। लेकिन वेस्ट ने यहां भी किम की इस याचिका खारिज करने के लिए डॉक्यूमेंट फाइल कर दिए थे। मीडिया रिर्पोट की मानें तो कोर्ट ने बीते बुधवार को किम के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब किम कार्दशियन को शादी के लगभग आठ साल बाद रैपर कान्ये वेस्ट से अलग कानूनी रूप से सिंगल घोषित होने की अनुमति मिल गई है।
गौरतलब है कि किम और कान्ये वेस्ट ने साल 2012 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली थी। लेकिन शादी के करीब सात साल बाद फरवरी 2021 में इस कपल ने तलाक के लिए अर्जी दी। वहीं, कान्ये से अलग होने के बाद किम अब कॉमेडियन पीट डेविडसन को डेट कर रही हैं,जो उनसे उम्र में छोटे हैं।