फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे पति से तलाक की अर्जी देकर किम कार्दशियन ने लिया पहली रात का आनंद, फोटो देख लोग हैरान

Thu, 25 Feb 2021 02:41 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किम कार्दशियन - फोटो : Social media

अमेरिकन टीवी स्टार किम कार्दशियन अपने तीसरे पति कान्ये वेस्ट से तलाक ले रही हैं। सात साल की शादी जल्द ही टूटने वाली है क्योंकि किम ने तलाक की अर्जी फाइल कर दी है। अर्जी दाखिल करने के बाद किम सिंगल महिला के तौर पर पहली बार मंगलवार रात को एक पार्टी का आनंद लेती नजर आईं।

विज्ञापन

2 of 6
किम कार्दशियन - फोटो : Social media
इस दौरान उनकी सेक्सी ड्रेस ने सबका ध्यान आकर्षित किया और चर्चा का विषय बन गई। अपनी बहन कर्टनी और कुछ दोस्तों के साथ उन्होंने पार्टी में कदम रखा। इस दौरान वे चेहरे से काफी खुश लग रही थीं। आधिकारिक तौर पर अपनी शादी को समाप्त करने के लिए कागजी कार्रवाई दायर करने के कुछ ही दिनों बाद किम की सिंगल महिला के रूप में यह पहली रात थी।
विज्ञापन

3 of 6
किम कार्दशियन - फोटो : Social media
40 वर्षीय रियलिटी स्टार ने बहन कर्टनी, अपने सबसे अच्छे दोस्त ला एंथोनी और पूर्व सहायक स्टेफनी शेफर्ड के साथ गर्लगैंग समेत नाइट आउट का आनंद लिया। इस दौरान वे वाकई काफी फ्रेश और सकारात्मक दिख रही थीं। उनके स्टाइल ने मानों पूरी महफिल जीत ली। सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गई थीं।

4 of 6
किम कार्दशियन - फोटो : Social media

उन्होंने लाइम ग्रीन कलर की लंबी आस्तीन वाली स्कर्ट जैसी ड्रेस पहन रखी थी, जो उनके शरीर पर ऊपर नीचे तक बिल्कुल टाइट फिट थी। उनकी सिज्जलिंग बॉडी और ग्लैमर ने सबका ध्यान खींच लिया था।

विज्ञापन

5 of 6
किम कार्दशियन - फोटो : Social media
बता दें कि किम ने कोर्ट में तलाक फाइल कर अपने चारों बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी की मांग की है। तलाक के साथ ही उनकी वो आंगूठी खूब सुर्खियों में आ गई है जो उन्हे कान्ये ने सगाई में देते हुए प्रपोज किया था। कान्ये ने 4.5 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के मुताबिक लगभग 32.6 करोड़ की हीरे की अंगूठी से किम को प्रपोज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किम कार्दशियन - फोटो : Social media
किम का कहना था कि शादी बचाने के लिए उन्होंने हर कोशिश की। वो मैरिज काउंसलर के पास भी जाना चाहती थीं। लेकिन पति कान्ये ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब किम चाहती हैं कि कान्ये कम से कम अपने बच्चों के साथ बने रहें इसलिए उन्होंने तलाक का फैसला लिया है। वह इस समय अपने परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें