रैपर केनी वेस्ट चाहते हैं कि उनकी साथी किम कार्डेशियन गर्भावस्था के दौरान गाएं ताकि वह उनके गीत रिकॉर्ड कर सकें। पैंतीस वर्षीय वेस्ट ने इसके लिए जनवरी के अंत के लिए होनोलुलू में एक रिकॉर्डिग स्टूडियो भी बुक कराया है। किम अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनके पति वेस्ट चाहते हैं कि वह इस दौरान गीत गाएं।
वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि केनी वास्तव में बहुत भावुक हैं। वह अपने पहले बच्चे से जुड़े हर लम्हे हो यादगार बनाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि इस दौरान कुछ ऐसा होता रहा जिसे दुनिया हमेशा याद रखे। उनकी ख्वाहिश है कि किम अपनी गर्भावस्था के दौरान कुछ गीत गाएं। सूत्र ने कहा कि केनी को लगता है कि जब उनका बेटा या बेटी बड़ा होगा तो उसके लिए इन गीतों को सुनना बहुत सुखद होगा।