हॉलीवुड अभिनेत्री कैटी होम्स अपने पूर्व पति टॉम क्रूज के जीवन में दूसरी महिला के आने की खबरों से सकते में आ गई हैं। इन खबरों के बाद वह क्रूज से नाराज भी हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक 19 दिसम्बर की रात क्रूज को 26 वर्षीया सिंथिया जार्ज के साथ देखा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने असफल विवाह से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
50 वर्षीय क्रूज और कैटी की छह साल की एक बेटी सूरी है। 'ओके' पत्रिका के मुताबिक एक सूत्र का कहना है कि वह इस खबर से बेहद आहत थीं। एक सूत्र ने कहा कि वह इस बात से बिल्कुल नाखुश हैं। सूरी अभी बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। वह क्रूज को अपना आदर्श मानती है। दूसरी महिला का जिंदगी में आ जाना सूरी और टॉम के रिश्ते के लिए सही नहीं है।