फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए म्यूजिक वीडियो में इस तरह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं केटी पैरी, बेहद बोल्ड है ये एलबम

Sun, 17 May 2020 12:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केटी पैरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

35 वर्षीय गायिका केटी पैरी का नया म्यूजिक वीडियो ''Daisies'' रिलीज हुआ है। इस नए एलबम में केटी का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके इस नये एलबम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस बार गाने से अधिक उनके बोल्ड अंदाज की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


वीडियो में केटी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके द्वारा कपड़े उतारने की चर्चा भी खूब हो रही है। इस वीडियो को रिलीज करते हुए पेरी ने लिखा- यह गाना मैंने दो महीने पहले लिखा था। इसके साथ ही कैटी ने यह भी कहा कि यह माहौल पहले से बिल्कुल अलग है और ऐसे में हम सभी उसी फेज से गुजर रहे हैं।

इससे पहले केटी ने ''नेवर वॉर्न वाइट'' भी रिलीज किया था। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। 
 

विज्ञापन

केटी पैरी - फोटो : इंस्टाग्राम
पेरी जिन्होंने पहले रसेल ब्रांड से शादी की थी, 2016 से ऑरलैंडो ब्लूम को डेट कर रही हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। केटी को दुनियाभर के फैंस से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

 बता दें पिछले साल नवंबर में केटी भारत आई थीं। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी थी।

केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं उनके 108.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।

यहां सुने नया एलबम


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें