फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2025: कमला हैरिस ने मेट गाला 2025 में बिखेरा जलवा, ब्लैक-व्हाइट गाउन में किया शानदार डेब्यू

Tue, 06 May 2025 03:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamala Harris Met Gala 2025: पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 2025 मेट गाला में पहली बार शिरकत की और सबका ध्यान खींचा। 
 
विज्ञापन
कमला हैरिस ने मेट गाला 2025 में बिखेरा जलवा, ऑफ व्हाइट गाउन में किया शानदार डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट कल 4 मई से शुरू हुआ था और आज भी कई सेलेब्स ने अपनी प्रजेंस से इसकी रोनक बढ़ाई। बॉलीवुड, हॉलीवुड और कई ग्लोबल स्टार्स के अलावा पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी मेट गाला 2025 इवेंट में शिरकत की और अपने शानदार लुक से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

 

कमला हैरिस का लुक
कमला हैरिस ने भी इस साल बाकी हस्तियों की तरह मेट गाला 2025 में डेब्यू किया। कमला हैरिस ने ऑफ-व्हाइट के डिजाइनर आईबी कामारा द्वारा बनाए गया काले और व्हाइट रंग का गाउन पहना, जो कार्यक्रम के थीम 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल' से पूरी तरह मेल खाता है। 
 

कमला हैरिस के लुक की खास बात
फैशन डिजाइनर कामारा, जिसका पूरा नाम आईबी कामारा है, एक स्टाइलिस्ट, पत्रकार, संगीतकार, मॉडल और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं। एएनआई की एक खबर के मुताबिक, कामारा ने हॉलीवुड रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, यह गाउन हैरिस की ताकत और आत्मविश्वास को दर्शाता है, जो फैशन के मूल में हैं।
 
यह भी पढ़ें: Met Gala 2025: तीसरी बार मां बनने वाली हैं सिंगर रिहाना, ऑल ब्लैक मेट गाला 2025 लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप


 
विज्ञापन

मेट गाला 2025
2025 मेट गाला में कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की प्रदर्शनी 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल' हुई, जिसके सह-अध्यक्ष कोलमैन डोमिंगो, लुईस हैमिल्टन, A$AP रॉकी, फैरेल विलियम्स और अन्ना विंटोर थे। लेब्रोन जेम्स को मानद अध्यक्ष बनाया जाना था, लेकिन घुटने की चोट के कारण वे शामिल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan at Met Gala: रेड कारपेट पर किसी ने पूछा- कौन हो आप? शाहरुख ने मुस्कुराते हुए दिया ऐसा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें