तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं रिहाना
सिंगर रिहाना ने न्यूयॉर्क में मेट गाला के रेड कार्पेट पर पुष्टि की कि वह अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। रिहाना, जिनका असली नाम रोबिन फेंटी है, ने गहरे नीले फूलों से सजी ड्रेस में अपने पेट को सहलाते हुए मुस्कुराईं। उनके साथी रैपर A$AP रॉकी, जिनका असली नाम रकीम मेयर्स है, ने भी खुशी जताई और बधाई देने वालों का धन्यवाद किया। इस जोड़े के पहले से दो बेटे हैं—आर.जेड.ए. (जन्म मई 2022) और रायट (जन्म अगस्त 2023)। बीबीसी न्यूज की एक खबर के मुताबिक, रिहाना ने कहा, "अब समय आ गया है कि लोगों को दिखाया जाए कि हम क्या तैयार कर रहे हैं।" रॉकी ने कहा, "हम बहुत खुश हैं और सबके प्यार के लिए आभारी हैं।"
यह भी पढ़ें: Met Gala: रॉक एंड रोल सूट में Zendaya-टेलर्ड फॉर यू में Rihanna, देखिए Global Stars का लेटेस्ट 'मेट गाला' लुक
रिहाना का लुक
रिहाना ने मेट गाला के लिए “टेलर्ड फॉर यू” ड्रेस कोड कैरी किया। अपने लुक को सिंगर ने एक टॉप हैट, पोल्का डॉट नेकटाई, पॉकेट स्क्वायर, डायमंड ब्रोच और टू-टोन हील्स के साथ पूरा किया। इस लुक में रिहाना बहुत ही स्टाइलिश दिखीं। वहीं एक्ट्रेस के बेबी बंप से उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan at Met Gala: रेड कारपेट पर किसी ने पूछा- कौन हो आप? शाहरुख ने मुस्कुराते हुए दिया ऐसा जवाब..