सार
कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर जब-तब कंट्रोवर्सी का शिकार हो जाते हैं। सिंगर की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की गॉसिप सुनने को मिलती है। इन दिनों जस्टिन बीबर और हेली बीबर के तलाक की अफवाह सुनने को मिल रही है। इन खबरों के बीच जस्टिन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। जानिए, इस पोस्ट में क्या है?
कुछ दिन पहले सिंगर जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने तलाक की अफवाहों को गलत बताया था। जस्टिन ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘सब ब्लाइंड आइटम हैं यानी सिर्फ झूठ है। जस्टिन ने यह भी कहा कि ऐसी बातें उन्हें काफी दुख पहुंचाती हैं। हाल ही में जस्टिन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें वह माफी को लेकर बात कर रहे हैं। क्या है माफी और उनकी तलाक की अफवाहों का कनेक्शन।
क्या पत्नी से माफी मांग रहे हैं
जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उनकी एक तस्वीर है और उस पर लिखा है, ‘इस जिंदगी का सबसे बड़ा राज है, माफी या माफ कर देना।’ क्या इस मैसेज के जरिए वह अपनी पत्नी हेली से माफी मांग रहे हैं। क्या इसका कोई और मतलब है। दरअसल, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में जस्टिन ने कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी का दिल दुखाया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Justin Bieber: पैपराजी से परेशान सिंगर जस्टिन बीबर, बोले, ‘इसे रोका जाना चाहिए’; साझा किया वीडियो
तस्वीरें देखकर फैंस को हुई चिंता
जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह कहीं हंस रहे हैं, कहीं चुपचाप नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो जस्टिन के फैंस को चिंता होने लगी कि वह ठीक हैं या नहीं।