फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिन बीबर ने दिया पत्नी हेली के कमेंट पर 'नॉटी' जवाब, फैंस के बीच हुआ वायरल

Wed, 30 Dec 2020 01:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैली बाल्डविन और सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : social media
विज्ञापन

मशहूर कनाडियाई सिंगर, कंपोजर और म्यूजिशियन जस्टिन बीबर की फैन फॉलोइंग भारत में भी खूब देखी जाती है। ऐसे में उनके फैंस उनकी सोशल एक्टिविटीज पर भी काफी नजर रखते हैं। जस्टिन बीबर को सोशल मीडिया पर करीब लाखों लोग फॉलो करते हैं जिनमें उनके भारतीय फॉलोअर्स भी शामिल हैं। हाल ही में जस्टिन ने अपने एक वीडियो पर ऐसा कमेंट किया जिसने लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचा।

विज्ञापन


जस्टिन बीबर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जस्टिन ने हाल ही में अपने नए गाने 'लोनली' का एक छोटा सा वीडियो क्लिप अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। उनके इस वीडियो पर उनकी पत्नी हेली ने कमेंट किया। हेली के कमेंट पर बीबर ने 'नॉटी' जवाब दिया जिसने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जस्टिन ने लिखा, 'पूरी तैयारी...मिलते हैं आपसे नए साल की शाम।' जस्टिन के इस वीडियो पर उनकी पत्नी हेली बॉल्डविन तारीफ करते हुए लिखा, 'मेरा मुंह खुला रह गया? जबड़ा जमीन पर गिर गया।' पत्नी के इस कमेंट का जवाब जस्टिन बेहद 'नॉटी' अंदाज में दिया। जस्टिन ने कमेंट में लिखा, 'तुम्हारा मुंह कहीं और भी होता है ईमानदारी से बताओ।'
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि जस्टिन बीबर अपने गाने बेबी- बेबी, पर्पस, बिलीव जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो शादी से पहले जस्टिन बीबर अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप में थे। सेलेना से ब्रेकअप के बाद जस्टिन मॉल हेली बॉल्डविन के साथ रिलेशनशिप में आ गए। 2018 में इन दोनों ने इंगेजमेंट के बाद शादी कर ली।

पढ़ें: ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां देती हैं फिटनेस गोल्स, 40 पार करने के बाद भी है खूबसूरत फिगर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें