फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Bieber: जस्टिन बीबर-हैली के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं सिंगर

Fri, 10 May 2024 07:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जस्टिन और हैली ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी की एक छोटी सी क्लिप साझा की है, जिसमें दोनों शादी करते हुए और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हैली ने सफेद लेस वाली ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था।
विज्ञापन
जस्टिन बीबर और हैली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने गानों से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अब खबर है कि पॉप सुपरस्टार जस्टिन बीबर और उनकी मॉडल पत्नी हैली बीबर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सिंगर ने यह खुशखबरी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन


जस्टिन और हैली ने साझा की खुशखबरी
जस्टिन और हैली ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी की एक छोटी सी क्लिप साझा की है, जिसमें दोनों शादी करते हुए और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हैली ने सफेद लेस वाली ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था, जबकि जस्टिन ने विंटर जैकेट, टी-शर्ट और बैगी पैंट पहनी है। बेबी बंप देख सिंगर के फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
जैसे ही जस्टिन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। घोषणा करने के कुछ ही समय बाद, किम कार्दशियन, केंडल जेनर, गिगी हदीद और कई अन्य सेलिब्रिटीज ने कपल को ढेर सारी बधाई दी है। वहीं, फैंस ने भी जस्टिन और हैली को माता-पिता बनने के लिए सिंगर के कमेंट सेक्शन में उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन


बधाई देने वालों का लगा तांता
किम कार्दशियन ने जस्टिन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं!!!" केंडल जेनर ने भी अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, "आहहह, यह खबर सुनकर फिर से आंसू आ गए।" साथी मॉडल गिगी हदीद ने टिप्पणी की, "आप दोनों को ढेर सारी बधाई।" इस दौरान कई लोगों ने उस समय को भी याद किया जब जस्टिन ने पिता बनने को लेकर अपना उत्साह साझा किया था। जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी पत्नी के साथ कितने बच्चे पैदा करना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, "मैं उतने ही बच्चे पैदा करना चाहता हूं, जितने हैली चाहती है। मैं अपना छोटा सा परिवार चाहता हूं, लेकिन हां, यह उनका शरीर है तो वहीं फैसला करेंगी।" 
विज्ञापन

 

Cannes 2024: कान फिल्म महोत्सव में गिरेगी #MeToo की गाज, फ्रांस फिल्म उद्योग के 10 चर्चित चेहरे होंगे बेनकाब?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें