फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammad Rasoulof: कान से पहले मोहम्मद रसूलोफ को तगड़ा झटका, ईरानी अदालत ने सुनाई आठ साल की सजा

Wed, 08 May 2024 11:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

असंतुष्ट ईरानी निर्देशक मोहम्मद रसूलोफ को ईरानी अदालत ने आठ साल की जेल की सजा के साथ-साथ जुर्माना, उनकी संपत्ति जब्त करने और कोड़े मारने की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
मोहम्मद रसूलोफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असंतुष्ट ईरानी निर्देशक मोहम्मद रसूलोफ को ईरानी अदालत ने आठ साल की जेल की सजा के साथ-साथ जुर्माना, उनकी संपत्ति जब्त करने और कोड़े मारने की सजा सुनाई है। रसूलोफ के वकील बाबाक पकनिया ने बुधवार को एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

दोषी पाए गए रसूलोफ

पकनिया ने कहा कि फैसला इस्लामिक रिवोल्यूशन कोर्ट की 29वीं शाखा द्वारा जारी किया गया था और आइना कोर्ट ऑफ अपील्स की 36वीं शाखा में इसकी पुष्टि की गई थी। पकनिया के अनुसार, अदालत ने पाया कि रसूलोफ के सार्वजनिक बयान, साथ ही उनकी फिल्में और वृत्तचित्र देश की सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने के इरादे से मिलीभगत के उदाहरण थे।

विज्ञापन


Kashish 2024: कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल की जूरी बनीं किरण राव-सोनाली कुलकर्णी, एलजीबीटीक्यू+ को दिया समर्थन

'कान फिल्म फेस्टिवल' से पहले सुनाई गई सजा

रसूलोफ को सजा 'कान फिल्म फेस्टिवल' से पहले सुनाई गई है, जहां निर्देशक की नवीनतम फीचर फिल्म 'सीड ऑफ द सेक्रेड फिग ट्री' का विश्व प्रीमियर, प्रतियोगिता में स्क्रीनिंग के लिए निर्धारित है। यह पहले से ही संदिग्ध था कि क्या ईरानी अधिकारी निर्देशक को उत्सव के लिए फ्रांस की यात्रा करने की अनुमति देंगे, और सजा के बाद यह असंभव लग रहा है।

Raj Anadkat: छोटे पर्दे पर वापसी को तैयार 'तारक मेहता...' फेम राज अनादकट, इस शो में आएंगे नजर

2023 से नजरबंद हैं रसूलोफ ईरानी

रसूलोफ ईरानी फिल्म उद्योग में तेहरान के कट्टर शासन के सबसे मुखर आलोचकों में से एक रहे हैं। अब उन्होंने इसकी कीमत चुकाई है। लोकप्रिय विरोध प्रदर्शनों के संबंध में सुरक्षा बलों से संयम बरतने की मांग करने वाली एक याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए जुलाई 2022 में निर्देशक को गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2023 में उन्हें स्वास्थ्य आधार पर अस्थायी रूप से रिहा कर दिया गया, तब से वह घर में नजरबंद हैं। पिछले साल कान ने रसूलोफ को अपनी अन सर्टेन रिगार्ड जूरी में सेवा देने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्हें ईरान छोड़ने से रोक दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Aparna Purohit: प्राइम वीडियो ने अपर्णा पुरोहित की विदाई पर लगाई मुहर, आमिर खान प्रोडक्शंस की सीईओ बनेंगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें