फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Depp: एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे के बाद काम पर जुटे जॉनी डेप, छह साल बाद करेंगे वापसी; देखें फर्स्ट लुक

Tue, 15 Apr 2025 06:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Johnny Depp-Day Drinker: जॉनी डेप मार्क वेब की फिल्म 'डे ड्रिंकर' के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म में वापसी के लिए तैयार हैं। इस आगामी थ्रिलर फिल्म में वह पेनेलोप क्रूज के साथ फिर से काम करेंगे।
 
विज्ञापन
'डे ड्रिंकर' में जॉनी डेप - फोटो : इंस्टाग्राम: @johnnydepp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप अपनी आगामी फिल्म 'डे ड्रिंकर' के साथ इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मार्क वेब ने किया है। लायंसगेट ने फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया है। अब लायंसगेट ने हाल ही में अभिनेता की पहली झलक जारी की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

 

जॉनी डेप का दमदार लुक
'डे ड्रिंकर' के इस दमदार लुक में जॉनी डेप एक मैच्योर, रहस्यमय अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्हें एक डबल-ब्रेस्टेड नेवी ब्लेजर और हल्के नीले रंग की शर्ट पहने हुए देखा गया। उनकी दाढ़ी ने भी फैंस का ध्यान आकर्षित किया। व्हिस्की ऑन द रॉक्स जैसा दिखने वाला क्रिस्टल ग्लास पकड़े हुए डेप का लुक फिल्म के दिलचस्प शीर्षक के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।

Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग पहुंचकर अक्षय ने किया शहीदों को नमन, भावुक हुई पूरी टीम; देखें तस्वीरें

पेनलोप क्रूज भी साथ आएंगी नजर
'डे ड्रिंकर' जॉनी डेप की हॉलीवुड में बहुप्रतीक्षित वापसी है। यह वापसी अभिनेता अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पेनलोप क्रूज भी हैं, जो 'ब्लो', 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स' और 'मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में उनकी सह-कलाकार रही हैं।
Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के मेकर्स पर लगा बिना इजाजत गाने इस्तेमाल करने का आरोप, इलैयाराजा ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण और कलाकार
'500 डेज ऑफ समर' और 'स्नो व्हाइट' का निर्देशन करने वाले मार्क वेब ने कहा, 'मैं जॉनी, मैडलिन, पेनलोप और इस अविश्वसनीय कलाकारों के साथ निर्माण शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।' थंडर रोड के बेसिल इवानिक और एरिका ली द्वारा निर्मित 'डे ड्रिंकर' में मनु रोस, अर्न पाइपर, जुआन डिएगो बोटो और अनिका बॉयल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें