फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harry Potter: हैरी पॉटर की टीवी सीरीज के कलाकारों की घोषणा, आखिर कौन निभाएगा डंबलडोर से लेकर हैग्रिड का किरदार

Tue, 15 Apr 2025 01:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harry Potter TV Series: हैरी पॉटर की आगामी टीवी सीरीज के लिए नए कलाकारों की घोषणा कर दी गई है, जानिए कौन हॉलीवुड अभिनेता निभाएगा कौन सा खास किरदार...
 
विज्ञापन
हैरी पॉटर टीवी सीरीज के कलाकारों की घोषणा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को लेकर प्रशंसकों में हमेशा से ही उत्साह रहा है। हैरी पॉटर की टीवी सीरीज में कौन से कलाकार किसका रोल निभाएंगे, इस बात का खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

कौन निभाएगा किसका किरदार
आउटलेट के अनुसार, हैरी पॉटर की सीरीज में अल्बस डंबलडोर के रोल में जॉन लिथगो नजर आएंगे। वहीं मिनर्वा मैकगोनागल के रोल में जेनेट मैकटीर और सेलेरस स्नेप के रोल में पापा एस्सीडू नजर आएंगे। वहीं रुबस हैग्रिड का खास रोल निक प्रॉस्ट निभाएंगे। इन सभी के अलावा ल्यूक थैलोन क्विरिनस क्विरेल के किरदार में नजर आएंगे। 


 

सीरीज को लेकर निर्माताओं ने जताई खुशी
फिल्म निर्माताओं ने कहा, 'हमें डंबलडोर, मैक्गोनागल, स्नेप, हैग्रिड, क्विरेल और फिलच के रोल के लिए जॉन लिथगो, जेनेट मैकटीयरस, पापा एस्सीडू, निक फ्रॉस्ट, ल्यूक थैलोन और पॉल व्हाइटहाउस को सीरीज में लेकर बेहद खुशी हो रही है।' 
 
विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट
वैराइटी के अनुसार, यह सीरीज के कास्ट की पहली लिस्ट जारी की गई है। हाल ही में एचबीओ ने फिल्म के मुख्य अभिनेता हैरी पॉटर, हरमॉइनी और रॉन के लिए एक ओपन कॉस्टिंग कॉल शुरू की थी, जिसमें 30, 000 से ज्यादा सब्मिशन आए। इस शौ की शूटिंग इस गर्मी से शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन मार्क मायलॉड करेंगे। सीरीज का लेखन प्रांसेस्का गार्डिनर करेंगी।

यह भी पढ़ें:
Soha Ali Khan: सोहा का खुलासा, बोलीं- उनके जन्म के समय पिता मंसूर अली खान अस्पताल में चिल्ला रहे थे, जानिए वजह..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें