फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Wick Chapter 4: 'जॉन विक चैप्टर 4' का पोस्टर हुआ रिलीज, शानदार लुक में नजर आए कीनू रीव्स

Sun, 04 Dec 2022 12:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जॉन विक चैप्टर 4’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें कीनू रीव्स प्रसिद्ध बाबा यागा के रूप में स्क्रीन पर वापसी करते हुए शानदार दिख रहे हैं। दर्शकों को भी अभिनेता का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
जॉन विक चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीनू रीव्स की मुख्य भूमिका वाली फ्रेंचाइजी 'जॉन विक' एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जो अपने हर अगले पार्ट के साथ दर्शकों को बेहतरीन लगती है। इसके तीन भाग पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। निर्देशक चाड स्टेल्स्की अब 'जॉन विक चैप्टर 4' को दर्शकों के बीच लेकर आने वाले हैं। इस चौथे चैप्टर की रिलीज में कुछ महीनों का समय बाकी हैं और इसी बीच मेकर्स ने इस सीरीज के चौथे चैप्टर का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में कीनू रीव्स का लुक दर्शकों के बेहद पसंद आ रहा है और  फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता बढ़ गई है। 

विज्ञापन

हाल ही में, मेकर्स ने 'जॉन विक चैप्टर 4’ का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में कीनू रीव्स प्रसिद्ध बाबा यागा के रूप में स्क्रीन पर वापसी करते हुए उग्र दिख रहे हैं। इस सीरीज की आगामी फ्रेंचाइजी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीरीज का पोस्टर देखने के बाद अब दर्शक इस के अगले चैप्टर को देखने के लिए उत्साहित हैं। इससे पहले नवंबर में, लायंसगेट ने जॉन विक: चैप्टर 4 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी किया था, जिसमें रीव्स अपने सबसे घातक विरोधियों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Delnaaz Irani: शाहरुख खान के साथ किया काम फिर भी 11 साल से बेरोजगार हैं डलनाज, कहा- 30 साल का एक्सपीरियंस...
 
विज्ञापन

डेरेक कोलस्टैड के बनाए गए पात्रों के आधार पर, 'जॉन विक चैप्टर 4' को शाय हैटन और माइकल फिंच ने लिखा है। चाड स्टेल्स्की ने पिछली तीनों चैप्टर का निर्देशन किया है, और एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ गए हैं। स्टेल्स्की ने बेसिल इवानिक और एरिका ली के साथ एक निर्माता के रूप में भी काम किया हैं। जॉन विक चैप्टर 4 में रीव्स, डॉनी येन, बिल स्कार्सगार्ड, लॉरेंस फिशबर्न, हिरोयुकी सनाडा, शामियर एंडरसन, लांस रेडिक, रीना स्वयंयामा, स्कॉट एडकिन्स और इयान मैकशेन शामिल हैं। फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 2019 की जॉन विक: चैप्टर 3 - पैराबेलम का सीधा सीक्वल है और कीनू रीव्स सीरीज की सबसे लंबी फिल्म होगी।

Kheasri Laal Yadav: दुश्मनी भुलाकर पवन सिंह ने किया खेसारी लाल का समर्थन, कहा- मैं नहीं चाहता कि गुस्से में...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें