फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeremy Renner: रिकवरी के बीच जेरेमी रेनर ने सीरीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'रेनर्वेशन' को लेकर कही यह बात

Tue, 07 Feb 2023 09:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेरेमी रेनर की आने वाली सीरीज रेनर्वेशन शो को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन
Jeremy Renner - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जेरेमी रेनर बीते महीने घर के पास बर्फ हटाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अस्पताल से अक्सर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट साझा करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर डिज्नी + हॉटस्टार पर आने वाली सीरीज को लेकर एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन


रेनर्वेशन शो को लेकर दिया अपडेट
दरअसल, अभिनेता की आने वाली सीरीज साल 2023 में रिलीज होने वाली थी। जेरेमी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर करते हुए कैप्शन में लिखा है हम सभी आपके साथ डिज्नी प्लस पर आने वाले शो रेनर्वेशन को शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। जैसे ही मैं अपने पैरों पर खड़ा हो जाउंगा, हम दुनिया भर में आपके पास आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है आप तैयार हैं। जेरेमी के द्वारा साझा की गई तस्वीर में तीन लोग और भी साथ में नजर आ रहे हैं। जिसमें जेरेमी अपने साथियों के साथ बैठ कर केरेम खेल रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेरेमी की सीरीज रेनर्वेशन आने वाली है। यह सीरीज 4 हिस्सों में तैयार की जाएगी। 

मोनालिसा की बोल्डनेस देख उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
जेरेमी रेनर हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स, एवेंजर्स, हॉकआई जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। जेरेमी जल्द ही  'मेयर ऑफ किंग्सटाउन' में नजर आने वाले हैं। 

Ravi Kishan Brother Death: रवि किशन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के बड़े भाई का हुआ निधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें