फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grammy Awards 2023: जल्द खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ी, जानें कब और कहां देख सकते हैं ग्रैमी अवॉर्ड्स

Sun, 05 Feb 2023 06:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन-अभिनेता और द डेली शो के पूर्व होस्ट ट्रेवर नूह लगातार तीसरे वर्ष ग्रैमी की मेजबानी करते नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में हैरी स्टाइल्स, बैड बन्नी, मैरी जे ब्लिज, ब्रांडी कार्लिले, ल्यूक कॉम्ब्स, स्टीव लैसी, लिजो, किम पेट्रास और सैम स्मिथ जैसे कलाकार परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
ग्रैमी अवॉर्ड 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2023 का बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स भारत में सोमवार (6 फरवरी) की सुबह प्रसारित होने वाला है। 2023 ग्रैमी कई बदलावों के साथ- अमेरिका में सीबीएस पर लाइव प्रसारित होगा। इस अवॉर्ड शो में कई नई श्रेणियां और पुरस्कार जैसे कि सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर, बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक फॉर वीडियो गेम्स, और कई अन्य श्रेणियां शामिल की गई हैं।

यह भी पढ़ें- OTT: शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर यश की 'केजीएफ 2' तक, करोड़ों में बिके इन फिल्मों के ओटीटी राइट्स

यह अवॉर्ड शो रविवार को रात 8 बजे से 11.30 बजे तक लॉस एंजिल्स में Crypto.com Arena से लाइव प्रसारित किया जाएगा। भारत में लाइव स्ट्रीमिंग सोमवार को सुबह 6.30 बजे से 10 बजे तक देखी जा सकती है। अमेरिका में, यह सीबीएस टेलीविजन नेटवर्क और पैरामाउंट+ पर सीधा प्रसारित होगा। इसके अलावा लोग आधिकारिक ग्रैमी वेबसाइट पर भी कार्यक्रम को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Pathaan: नन्ही बच्ची को पसंद नहीं आई ‘पठान’, वीडियो देख शाहरुख बोले- प्लीज DDLJ ट्राई करें

कॉमेडियन-अभिनेता और द डेली शो के पूर्व होस्ट ट्रेवर नूह लगातार तीसरे वर्ष ग्रैमी की मेजबानी करते नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में हैरी स्टाइल्स, बैड बन्नी, मैरी जे ब्लिज, ब्रांडी कार्लिले, ल्यूक कॉम्ब्स, स्टीव लैसी, लिजो, किम पेट्रास और सैम स्मिथ जैसे कलाकार परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं। इस साल, बेयॉन्से सहित संगीत के कई बड़े दिग्गज इस प्रतिष्ठिक अवॉर्ड को पाने की रेस में हैं। हैरी स्टाइल्स, मैरी जे ब्लिज, केंड्रिक लैमर, एबीबीए और लिजो सभी एल्बम ऑफ द ईयर के लिए नामांकित लोगों में से हैं। वहीं, इन नामों के साथ एडेल को भी रिकॉर्ड ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें