मशहूर अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने सगाई कर ली है। जेनिफर ने रिटायर्ट बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज संग दो साल डेट करने के बाद सगाई की है। दोनों स्टार्स ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में जिसमें अभिनेत्री के हाथ में रिंग नजर आ रही है।
वेबसाइट फॉक्सन्यूज डॉट कॉम के मुताबिक, जेनिफर और एलेक्स ने यह बीती शनिवार अपने इंगेज्ड होने की खबर दी। इस तस्वीर के साथ एलेक्स ने बहुत ही प्यारा कैप्शन भी दिया है। एलेक्स ने लिखा 'उसने हां कह दिया है।' इसके बाद जेनिफर ने भी इसी पोस्ट को शेयर किया है। जेनिफर और एलेक्स की मुलाकात साल 2005 में पहली बार क्वींस के शिआ स्टेडियम में हुई थी।