किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन का नाम एक बार फिर से काफी चर्चा में है। उनपर HBO ने 'Leaving Neverland' नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई है। हाल ही में इस डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटेन में प्रसारित किया गया। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे माइकल जैक्सन ने अपने फार्म हाउस पर दो बच्चों का यौन शोषण करते हैं। माइकल जैकेसन के फार्म हाउस को 'नेवरलैंड' नाम दिया गया था। 'Leaving Neverland' के प्रसारित होने के बाद लंदन की बसों पर उनके बेगुनाह होने के पोस्टर दिख रहे हैं।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद कुछ विज्ञापन कंपनी और गैर सरकारी सस्थाओं ने उन्हें बेगुनाह बताना शुरू कर दिया। वह लंदन की बसों पर माइकल जैक्सन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाकर “Innocent”लिख रहे हैं। चार घंटे की 'Leaving Neverland'का निर्देशन Dan Reed ने किया है। इससे पहले माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन ने भी पिता की डॉक्यूमेंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
'Leaving Neverland'को लेकर उनका कहना था कि उनके पिता यौन शोषण के दावों में निर्दोष हैं। साथ ही लोगों से गुहार की है कि किसी के भी बारे में सोचने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें और उसके बाद कोई तस्वीर बनाएं। इसके अलावा पेरिस जैक्सन ने कहा कि 'Leaving Neverland'उनके पिता के खिलाफ बनाई गई है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पेरिस जैक्सन के इस बयान को अपने पिता के बचाव के रूप में देखा गया था।