फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर लॉरेंस ने पहली बार रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, साथ में नजर आए लियोनार्डो डिकैप्रियो

Mon, 06 Dec 2021 11:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jennifer Lawrence,Leonardo DiCaprio - फोटो : ANI
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस एक जाना-माना नाम हैं। चाहे बात एक्शन सीन की हो या उनकी एक्टिंग जेनिफर ने अपने टैलेंट के बल पर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जेनिफर लॉरेंस अपने काम को लेकर दुनियाभर में जानी जाती हैं। जहां वो ग्लैमरस हैं तो वहीं एक्शन सीन भी वो बड़ी निडरता के साथ करती हैं। जब वे पर्दे पर आती हैं तो उनकी अदायगी और खूबसूरती फैंस का दिल जीत लेती है। उनके ग्लैमर के जलवे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रविवार को न्यूयॉर्क शहर में 'डोंट लुक अप' के रेड कार्पेट प्रीमीयर में जेनिफर लॉरेंस ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उनके साथ को-स्टार लियोनार्डो भी नजर आए।

विज्ञापन

Jennifer Lawrence-Leonardo DiCaprio - फोटो : fan.of.leonardo.dicaprio/insta
जेनिफर लॉरेंस ने लिंकन सेंटर में आयोजित गाला इवेंट के मौके पर फ्लोर लेंथ ग्लिटरिंग गोल्ड गाउन में अपना जलवा बिखेरा। तो वहीं डिकैप्रियो ने एक फिट नेवी सूट पहना था। दोनों ही स्टार ने अपने लुक से ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला दी। लॉरेंस गोल्ड ग्लिटरिंग गाउन बेहद खूबसूरत और शानदार लग रही थी। 'डोंट लुक अप' फिल्म को एडम मैके के द्वारा लिखा गया है और इसे निर्देशित भी एडम ने ही किया है। 
 
विज्ञापन

जेनिफर लॉरेंस
एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने पति कुक मारोनी जो आर्ट गैलरी के निर्देशक हैं, के साथ अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। साल 2018 में ये दोनों साथ आए और 2019 फरवरी में इन दोनों से सगाई की थी, जिसके बाद अक्टूबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इस कार्यक्रम में लॉरेंस के पति कुक कहीं दिखाई नहीं दिए। 

जेनिफर लॉरेंस ने एक्टिंग की दुनिया में करियर की शुरुआत टीवी शोज में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर की थी लेकिन आज वे अमेरिका की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल हैं। लॉरेंस ने महज 22 साल की उम्र में अकादमी अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोबल जैसे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें