फिल्म 'हिंदी मीडियम' की भारी सफलता के बाद इरफान खान अब न्यूयार्क में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'The puzzle' की शूटिंग में बिजी हैं।
हाल ही में इरफान खान ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने लुक को लेकर लोगों से सलाह मांगते दिख रहे हैं। फोटो में इरफान मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं।
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इरफान खान किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हों। इरफान इससे पहले भी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें 'इंफर्नो', 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'जुरासिक पार्क', 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी फिल्में शामिल है।
Channeling my inner hipster ... kaisa laga? #newyorkinfluence pic.twitter.com/t5UFfHFL7z
— Irrfan (@irrfank) June 27, 2017