फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Downey: नीलाम हो रही है इस अभिनेता द्वारा चबाई गई च्युइंग गम, कीमत इतनी की खरीद सकते हैं लग्जरी गाड़ी

Sun, 02 Apr 2023 02:40 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एक वक्त था जब भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की गाड़ी कहीं से गुजरती थी तो उनकी महिला फैंस उस जगह की मिट्टी को उठाकर अपने मांग में सिंदूर की तरह भर लिया करती थीं। देव आनंद पर काले कोट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था क्योंकि लड़कियां उन्हें देखकर उनपर फिदा हो जाया करती थीं और कई तो अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए सुसाइड कर लेती थीं। आपको लग सकता है कि सुपरस्टार्स का वो दौर चला गया, अब आज के वक्त में ऐसा नहीं होता होगा। अगर आप वाकई ऐसा सोचते हैं तो आप पूरी तरह गलत हैं। इन दिनों भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में ऐसी विचित्र घटना देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

ऑनलाइन ई कॉमर्स साइट ई-बे पर इन दिनों एक खाया हुआ च्युइंग गम बिक रहा है। जी हां, एक मामूली च्युइंग गम, वो भी चबाया हुआ, ऑनलाइन बिक रहा है। अगर आप इतने में हैरान हो गए तो अभी रुकिए, आपको इससे भी ज्यादा हैरानी तब होगी जब आप इस च्युइंग गम का दाम जानेंगे।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/robertdowneyjr
आपको सुनकर यकीन होगा, लेकिन ये सच है कि आयरन मैन फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर की चबाकर थूकी हुई च्यूइंग गम को ऑनलाइन बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। रॉबर्ट की चबाकर थूकी हुई च्यूइंग गम की नीलामी हो रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये च्यूइंग गम 45 लाख रुपए में बिक रहा है। वहीं, ये फाइनल नहीं बल्कि बेस प्राइस है। बता दें कि ई बे पर इस च्यूइंग गम की नीलामी हो रही है। इस खबर पर तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 13 फरवरी, 2023 को एक्टर/फिल्ममेकर जॉन फैवरो का लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थिएटर के पास हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का अनावरण हुआ था। बता दें कि वहां सड़क किनारे साइडवॉक पर ढेर सारे फिल्म स्टार्स और फिल्ममेकर्स के नाम का स्टार बना हुआ है। इस दौरान फिल्ममेकर जॉन फैवरो के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और इंटरनेशन शेफ रॉय चोई भी मौजूद थे। इसी इवेंट के दौरान रॉबर्ट ने अपने मुंह से मुंह से च्यूइंग गम निकालकर जमीन पर चिपका दिया। इसके बाद फिर क्या था एक शख्स ने उस च्यूइंग गम को उठा लिया और ईबे पर नीलामी के लिए डाल दिया। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: बेहद लग्जरी लाइफ एंजॉय करते हैं कपिल शर्मा, एक एपिसोड के लिए चार्ज करते हैं इतनी मोटी रकम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें