फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Gaga: लेडी गागा के कुत्ते को शूट करने के मामले में शख्स को चार साल की सजा, डकैती का भी था आरोप

Fri, 05 Aug 2022 11:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंगर लेडी गागा के डॉग को शूट करने और डकैती के मामले में एक शख्स को चार साल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला  2021 के मामले में सुनाया गया है।
विज्ञापन
लेडी गागा - फोटो : instagram/ladygaga
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को लॉस एंजिल्स में सिंगर लेडी गागा के डॉग वॉकर को शूट करने और डकैती के मामले में आरोपियों में से एक शख्स को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी जेलिन व्हाइट के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती की साजिश रचने का आरोप था। रिपोर्ट के मुताबिक, जेलिन व्हाइट ने यह स्वीकार किया कि घटना के दौरान समूह का एक सदस्य हथियार के साथ था।

विज्ञापन


फरवरी 2021 का है मामला
आरोपी को 24 फरवरी 2021 में को हुई फायरिंग और डॉग-नैपिंग (कुत्ते का अपहरण) की एक ड्रामेटिक सर्विलांस वीडियो के आधार पर पकड़ा गया था। जिसमें कम से कम दो लोगों को रेयान फिशर (लेडी गागा का डॉग) पर हमला करते हुए देखा गया था। जिसमें से एक आरोप ने उसे पकड़ा था जबकि दूसरे ने  बंदूक तानी हुई थी। इसके बाद गोली चलने की आवाज के साथ ही वह पीछे गिर जाता है और हमलावर कार की तरफ भागते हैं। इसके बाद वह दो कुत्तों कोजी और गुस्ताव को लेकर फरार हो जाते हैं, जबकि तीसरे को अधिकारियों ने बचा लिया जिसे गोली मारी गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था हालांकि उसकी जान बच गई।

लेडी गागा ने डॉग बरामद करने पर पैसों की पेशकश की थी
सिंगर लेडी गागा के द्वारा अपने डॉग्स की जानकारी देने के लिए पांच लाख अमेरिकी डॉलर यानी तकरीबन तीन करोड़ से ज्यादा के इनाम की पेशकश की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद ही कुत्तों को बरामद कर लिया गया। व्हाइट और चार अन्य आरोपियों गोली मारने और डकैती के सिलसिले में हफ्तों बाद गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि फ्रेंच बुलडॉग काफी महंगे होते और प्रतिष्ठित नस्ल के होते हैं, जिनकी कीमत हजारों डॉलर में होती है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें