फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस ऑफ कार्ड्स-6: क्लेयर बनीं महिला प्रेसिडेंट, अब खुलेगा केविन की मौत का राज

Fri, 28 Sep 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
House of Cards
विज्ञापन
यूएस की फेमस वेब टीवी सीरीज हाउस ऑफ कार्ड्स के फाइनल सीजन का ट्रेलर हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। 1 मिनट 17 सैकंड लंबे इस ट्रेलर में एक अलग ही बात सामने आई है।
विज्ञापन


क्लेयर को शो की पहली महिला प्रेसिडेंट की तरह दिखाया गया है। टीजर में क्लेयर अंडरवुड स्पीच देती हुई दिख रही हैं। क्लेयर अंडरवुड कहती हैं एक राष्ट्रपति के रुप में मेरे शुरुआती 100 दिन मुश्किल भरे रहे हैं। मैंने अपने पति को खो दिया। हम अपनी 30वीं सालगिरह मनाने वाले थे। इस ट्रेलर में आपको क्लेयर अंडरवुड का राजनीतिक अंदाज देखने को मिलेगा।

पिछले टीजर में आपने क्लेयर अंडरवुड को अपने पति की कब्र पर बैठकर बात करते हुए देखा था। जिससे यह साफ जाहिर हो गया था कि इस फाइनल सीजन में केविन के किरदार को मारकर ही उन्हें शो से बाहर किया गया है।
विज्ञापन


माइकल डॉब्स के इसी नाम पर लिखे नॉवेल पर बनी वेब सीरीज के बारे में नेटफ्लिक्स ने अक्टूबर 2017 में इस शो के फाइनल सीजन की घोषणा की थी। जिसमें बताया गया था कि पॉलिटिकल ड्रामा के फाइनल सीजन में महज 8 एपिसोड होंगे। शो की शूटिंग जनवरी 2018 से शुरू हो चुकी है। शो का वर्ल्ड प्रीमियर नवम्बर 2018 में होगा।
विज्ञापन


यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें