फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insidious The Red Door: अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी इनसिडियस, आधी रात से शुरू होगी खौफ की दास्तां

Thu, 29 Jun 2023 03:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबर आ रही है कि यह फिल्म अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले अभिनेता पैट्रिक विल्सन इसके जरिए निर्देशन में भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
इनसिडियस: द रेड डोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। हॉलीवुड की हॉरर फिल्म इनसिडियस द रेड डोर पिछले काफी समय से चर्चा में है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर आ रही है कि यह फिल्म अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले अभिनेता पैट्रिक विल्सन इसके जरिए निर्देशन में भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसपर आधारित है फिल्म
इस फिल्म की कहानी लैम्बर्ट परिवार पर आधारित है जो उनको डराकर रख देने वाली घटना के वर्षों बाद भी जारी है। इनसिडियस के मूल कलाकार पैट्रिक विल्सन, टाइ सिम्प्किंस, रोज बायरन और एंड्रयू एस्टोर हैं। इसमें सिंक्लेयर डेनियल और हियाम अब्बास भी हैं। यह फिल्म जेसन ब्लम, ओरेन पेली, जेम्स वान और लेघ व्हेननेल द्वारा निर्मित है। स्क्रीनप्ले स्कॉट टेम्स के जरिए लेह व्हेननेल की एक कहानी से लिखी गई है, जो लेह व्हेननेल के जरिए बनाए गए किरदारों पर आधारित है। 

इसे भी पढ़ें- Satyaprem Ki Katha Review: कथा सत्यप्रेम की, भरोसा न्यू मिलेनियल्स का और संदेश ऐसा जो दिल को छू जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कब देखें फिल्म
भारत में यह फिल्म 6 जुलाई 2023 को आधी रात में 12 बजे रिलीज की जाएगी। इनसिडियस: द रेड डोर, इंसिडियस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म होने जा रही है। राक्षसों की दुनिया का दीदार कराने वाली इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें