फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weston Cage: हॉलीवुड के इस मशहूर स्टार के बेटे ने किया मां पर हमला, मिली दो साल अनोखी सजा

Thu, 03 Apr 2025 11:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nicolas Cage Son Weston Cage: हॉलीवुड स्टार निकोलस केज के बेटे को अदालत ने दो साल के लिए मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट प्रोग्राम में भेजने का फैसला सुनाया है। उन्होंने कथित तौर पर अपनी मां पर हमला किया था, जिसके बाद कोर्ट ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
वेस्टन केज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार निकोलस केज के बेटे वेस्टन केज को लेकर बड़ी खबर आई है। लॉस एंजिल्स की कोर्ट ने वेस्टन को अपनी मां क्रिस्टीना फुल्टन पर कथित हमले के बाद दो साल के लिए मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट प्रोग्राम में भेजने का फैसला सुनाया है। जज ने कहा कि वेस्टन जेल की सजा की बजाय अपना इलाज करा सकते हैं। 

विज्ञापन

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने की रजनीकांत और अमिताभ पर बयानबाजी, 'साड़ी' का कर रहे प्रमोशन

जज ने फैसले में क्या कहा?
जज एनरिक मोंगुइया ने कहा कि वेस्टन उस वक्त मानसिक तनाव से गुजर रहे थे जब उन्होंने अपनी मां पर हमला किया। रोलिंग स्टोन की रिपोर्ट के मुताबिक जज ने अपने फैसले में कहा, "वेस्टन को मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर है और यह हमले की बड़ी वजह थी। उस वक्त वह ब्रेकडाउन की हालत में थे।" 
Bollywood Movie Sequel: इस साल सीक्वल से मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही है इन चर्चित फिल्मों की अगली कड़ी

वकील ने दी ये दलील
वहीं, फैसला आने से पहले वेस्टन के वकील ने कोर्ट को बताया कि वेस्टन पहले से ही मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट ले रहे हैं। वकील ने पीपल मैगजीन से कहा, "वेस्टन कई सालों बाद इतने अच्छे मूड में हैं। वह अब उस जगह से दूर हैं जहां वह पहले रहा करते थे। वह अब बेहतर जगह पर रह रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। वे लगातार प्रोग्रेस कर रहे हैं।" वकील ने यह भी कहा कि वेस्टन कोर्ट के इस फैसले से खुश हैं।
विज्ञापन

मां ने भी किया फैसला का स्वागत
क्रिस्टीना फुल्टन ने भी कोर्ट के फैसले का समर्थन किया। वह सुनवाई के दौरान वहां मौजूद थीं। क्रिस्टीना ने अप्रैल 2024 में बताया था कि वेस्टन ने उन पर हमला किया था, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें