फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Five Nights At Freddys 2: 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' के सीक्वल के टीजर को मिले कितने व्यूज, जोश-मैथ्यू की वापसी

Thu, 03 Apr 2025 10:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Five Nights At Freddys 2 Teaser: "फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज" के दूसरे सीक्वल का टीजर आ चुका है। फिल्म एक बार फिर दर्शकों को फ्रेडी फेजबियर के पिज्जेरिया की डरावनी दुनिया में ले जाएगी। फिल्म के टीजर को लेकर नेटिजेन्स ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
विज्ञापन
'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' 2 के टीजर को मिले कितने व्यूज - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2" फिल्म का टीजर को रिलीज हुए पूरे 16 घंटों से ऊपर हो गए हैं। इसके टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं। जानिए इसके टीजर को लेकर नेटिजन्स की राय...
विज्ञापन

 

"फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2"
फिल्म का निर्देशन एम्मा टैमी ने किया है, जिन्होंने स्कॉट कॉथॉन और सेठ कुडेबैक के साथ मिलकर कहानी लिखी। इसमें जोश हचर्सन (माइक), मैथ्यू लिलार्ड, पाइपर रुबियो (एबी), और एलिजाबेथ लेल (वैनेसा) जैसे कलाकार वापस आएंगे। कहानी में माइक को डरावने एनिमेट्रॉनिक्स जैसे फ्रेडी, बोनी, फॉक्सी, चिका और कार्ल द कपकेक का सामना करना होगा, जो पिज्जेरिया में परेशानी मचाते हैं। यह फिल्म 2014 के लोकप्रिय वीडियो गेम पर आधारित है। 
 

"फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2" का टीजर
"फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2" के टीजर में वैनेसा, माइक को चेतावनी देती है कि "वे" हर जगह हैं। पहली फिल्म में दिखाया गया था कि पिज्जेरिया में एक गहरा रहस्य छुपा है। सीक्वल में यह रहस्य और गहराई से खुलने वाला है। यानी की पहली फिल्म के कुछ सवालों के जवाब इस सीक्वल में मिलेंगे।
विज्ञापन

यूट्यूब पर नेटिजेन्स
16 घंटों में फिल्म को अभी तक 46 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। नेटिजेन्स लगातार "फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2" को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इट्स बीन सो लॉन्ग गाना आ गया तो यह इंटरनेट पर धूम मचा देगा', एक और यूजर ने लिखा, 'एनिमेट्रॉनिक्स बहुत बढ़िया लग रहा है। इस बार ज्यादा डरावनी वाइब्स देखने को मिल रही हैं।', एक और यूजर ने लिखा, 'मैंगल द्वारा खिड़की तोड़ने से मैं अपनी सीट से उछल पड़ा। हम हमेशा इसी के साथ वापस आएंगे।', एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे खुशी है कि ये फिल्में बन रही हैं, लेकिन इससे भी अच्छी बात यह है कि इनमें शैली और माहौल को बखूबी दर्शाया गया है।'

यह भी पढ़ें:
L2 Empuraan Collection Day 8: लगातार घटती जा रही है 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई, मोहनलाल-पुथ्वीराज का जादू बेअसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें