फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने की आत्महत्या, 27वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Tue, 23 Jun 2020 08:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने की आत्महत्या।
  • 27वीं मंजील से छलांग लगाकर दी जान।
विज्ञापन
स्टीव बिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। वहीं अब हॉलीवुड से भी इसी तरह की खबर सामने आई है। हॉलीवुड निर्माता स्टीव बिंग (Steve Bing) ने आत्महत्या कर ली है। स्टीव ने 27वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उनके इस कदम से उनके फैंस हैरत में पड़ गए है। बताया जा रहा है कि स्टीव बिंग डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया।

विज्ञापन


स्टीव बिंग कोरोना वायरस के कारण आइसोलेशन में थे जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में थे। स्टीव की उम्र 55 वर्ष थी। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब एक बजे उन्होंने लॉस एंजिल्स की सेंचुरी सिटी में एक लग्जरी अपार्टमेंट की 27वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन के बाद से ही हॉलीवुड में शोक है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि स्टीव बिंग साल 2001 में एक्ट्रेस और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था। स्टीव बिंग के दो बच्चे हैं। बिंग को अपने 18वें जन्मदिन पर अपने दादा की प्रॉपर्टी टाइकून लियो एस बिंग से लगभग 600 मिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी। इस संपत्ति पर ही लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट के बिंग थिएटर का नाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भारत संग विवाद में मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें