हॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का पार्ट 7 बनना शुरू हो गया है। बॉलीवुड सिनेप्रेमियों के लिए खुशी की बात यह है कि पहली बार हिंदी सिनेमा की कोई हीरोईन इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही है। वो भी कोई और नहीं दीपिका पादुकोण।
वैसे बॉलीवुड की नामचीन हीरोइनें तक हॉलीवुड की फिल्मों का हिस्सा बनने को बेचैन होती हैं। मल्लिका शेरावत से लेकर ऐश्वर्या रॉय तक हॉलीवुड की फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
लेकिन अब बड़ी बाजी दीपिका पादुकोन के हाथ लगी है। इस सुपरहिट सीरिज की अगली फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है। दीपिका के अलावा कंगना रानौठ एवं चित्रांगदा सिंह ने भी फिल्म के लिए ऑडीशन दिया था। लेकिन फिल्म दीपिका को मिली है।
फिल्म में दीपिका के रोल का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस फिल्म का पार्ट बनने से दीपिका ने इतिहास जरूर बना दिया है।