फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Lopez: जेनिफर ने ‘अनस्टॉपेबल’ को इंस्पिरेशनल बताया, जल्द ही भारतीय दर्शक देख पाएंगे फिल्म

Wed, 08 Jan 2025 04:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने बताया कि वह बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘अनस्टॉपेबल’ के जरिए पर्दे पर ऐसी कहानी ला रही है, जो बहुत ही इंस्पिरेशनल है। जल्द ही यह फिल्म भारतीय दर्शक भी ओटीटी पर देख पाएंगे।
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम@jlo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो असल कहानियों से इंस्पायर रही हैं। जल्द ही ऐसी ही एक कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह कहानी एक अमेरिकी रेसलर एंथनी रॉबल्स की है। वह एक पैर के साथ पैदा हुए, लेकिन आगे चलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान रेसलिंग की फील्ड में बनाई, वह नेशनल लेवल के चैंपियन बने। एंथनी की ही कहानी को फिल्म ‘अनस्टॉपेबल’ में दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ‘अनस्टॉपेबल’ में जेनिफर लोपेज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मां की भूमिका में जेनिफर लोपेज
फिल्म  ‘अनस्टॉपेबल’ में जेनिफर लोपेज, रेसलर एंथनी रॉबल्स की मां जूडी के रोल में हैं। पीटीआई को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस-सिंगर जेनिफर अपने किरदार और फिल्म के बारे में कहती हैं, ‘जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो लगा कि यह एक इंस्पिरेशन स्टोरी है। हमारे पास लैटिनो फैमिलीज की ऐसी कहानी कम ही हैं। इस फिल्म में स्ट्रगल है, लेकिन आखिर में एक शानदार जीत होती है, जो दर्शकों के मन को छू जाएगी। फिल्म में जूडी का किरदार ही है, जो एंथनी की स्ट्रेंथ है। यह एक मजबूत किरदार है।’ 

ये खबर भी पढ़ें:Jennifer Lopez: टूर कैंसिल करने के बाद फूट-फूट कर रोईं जेनिफर लोपेज, बोलीं- बच्चों के लिया ये मुश्किल फैसला

रेसलर की मां के साथ जेनिफर की बॉन्डिंग 
रेसलर एंथनी की मां जूडी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके किरदार को पर्दे पर जेनिफर लोपेज निभा रही हैं। दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग के दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई। जूडी रॉबल्स कहती हैं, ‘ जेनिफर लोपेज के पास एक एक प्यारा मन है, वह एक शानदार इंसान हैं, यह सब कुछ कई लोग देख नहीं पाते हैं।’ 
 
ये खबर भी पढ़ें:Jennifer Lopez: जेनिफर लोपेज ने बच्चों के साथ एस्पेन में मनाया क्रिसमस, सैर की बर्फीली तस्वीरें कीं शेयर 

जल्द होगा भारत में प्रीमियर 
फिल्म ‘अनस्टॉपेबल’ को विलियम गोल्डनबर्ग निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म रेसलर एंथनी रॉबल्स और ऑस्टिन मर्फी की किताब पर बेस्ड है। बॉबी कैनवेल, माइकल पेना और डॉन चीडल भी फिल्म के कलाकारों में शामिल हैं। एंथनी रॉबल्स खुद भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में एंथनी रॉबल्स का किरदार झारेल जेरोम निभा रहे हैं। इस फिल्म का प्रीमियर भारत में प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें