फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liam Payne: लियाम पेन को ड्रग्स देने वाले फरार आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, होटल का वेटर और मैनेजर भी गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 08:12 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटिश संगीतकार लियाम पायने को ड्रग्स देने वाले आरोपी एजेकिएल डेविड पेरेरा ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी अर्जेंटीना पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
लियाम पायने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश संगीतकार लियाम पायने को जिन दो लोगों ने ड्रग्स भेजी। उनमें से एक ने अर्जेंटीना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले फरार हो गया था, अब उसने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी ने किया पुलिस को आत्मसमर्पण
पुलिस गिरफ्तारी वारंट के साथ शुक्रवार को ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में उसके घर गई ताकि प्री ट्रायल हिरासत में लिया जा सके, वह उसका पता लगाने में असमर्थ रही। 21 साल के एजेकिएल डेविड पेरेरा केक वकील ने बीते दिन अधिकारियों को सूचित किया, उनका मुवक्किल अर्जेंटीना की राजधानी की इमारत में खुद आत्मसमर्पण कर देगा। इसके बाद एजेकिएल डेविड पेरेरा ने खुद को पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले पुलिस ने पिछले हफ्ते 24 वर्षीय होटल वेटर ब्रायन पैज को गिरफ्तार किया था। 

ये तीन लोग थे होटल में मौजूद
27 दिसंबर को ब्रिटिश गायक को ड्रग्स देने का आरोप लगाने के बाद प्री ट्रायल हिरासत के लिए खुद को सौंप दिया है। होटल में उस दौरान तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इन आरोपियों में लियाम पेन के मित्र रोजर नोरेस समेत होटल का मैनेजर, रिसेप्शन के प्रमुख का नाम शामिल हैं।
 

Liam Payne: लियाम पेन की मौत के मामले में नया मोड़, गायक के दोस्त रोजर नोरेस समेत पांच पर लगा हत्या का आरोप

विज्ञापन

ड्रग्स के सेवन के बाद हुई मौत
अधिकारियों का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने गायक को कोकीन उपलब्ध कराई थी, जिसका सेवन उन्होंने अपनी मौत से पहले के घंटों में किया था। इसके अलावा होटल प्रबंधक गिल्डा मार्टिन और एस्टेबन ग्रासी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 30 वर्षीय गायक लियाम पेन कथित तौर पर व्हिस्की और कोकीन का सेवन करने के बाद कासासुर पलेर्मो होटल की बालकनी से गिर गए। उनकी अचानक हुई मौत ने संगीत उद्योग और उनके वैश्विक प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। जांच के लिए पांचों आरोपियों को कोर्ट में बुलाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें