फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angelina Jolie: एंजेलिना जोली की बेटी ने पार्टनर के साथ रहने के लिए छोड़ा घर, एक्ट्रेस की बढ़ गई टेंशन

Sat, 19 Jul 2025 05:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली इन दिनों टेंशन में हैं। एक्ट्रेस की बेटी शिलोह ने उनका घर छोड़ दिया है। इस बात को लेकर एंजेलिना के पूर्व पति और बेटी शिलोह के पिता ब्रैड पिट भी परेशान हैं। जानिए क्या है ये पूरा मामला?
विज्ञापन
एंजेलिना जोली और बेटी शिलोह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एंजेलिना जोली अपनी बेटी को लेकर इस वक्त परेशान हैं। हाल ही में बेटी ने उनका घर छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड डांसर केओनी रोज के साथ रहना शुरू कर दिया है। इस बात से एंजेलिना जोली नाराज हैं। 

बेटी के फैसले से क्यों नाराज हैं एंजेलिना 

विज्ञापन

रडार ऑनलाइन की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक एंजेलिना जोली अपनी बेटी के इस फैसले से खुश नहीं है। कहा जा रहा है कि एंजेलिना की बेट शिलोह पिछले कुछ हफ्तों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रही है। दरअसल, एंजेलिना चाहती हैं कि बच्चे उनके साथ ही रहें। वह चाहती हैं कि उनके बच्चे एक सुरक्षित माहौल में रहें। 

ये खबर भी पढ़ें: Selena Gomez: मंगेतर बेनी ब्लैंको की दुल्हन बनेंगी सेलेना गोमेज, कपल ने शुरू की शादी की तैयारियां 

ब्रैड पिट को भी है नाराजगी 
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने छह बच्चे हैं। मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह और दो जुड़वां बच्चे नॉक्स और विविएन हैं। कई साल पहले ब्रैड पिट और एंजेलिना जोशी का तलाक हुआ। सभी बच्चे एंजेलिना के साथ रहते हैं। कुछ हॉलीवुड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिलोह का गर्लफ्रेंड के साथ रहना ब्रैड पिट को भी रास नहीं आ रहा है। वह भी बेटी को लेकर टेंशन में हैं। मगर इस इसके लिए बहुत हद तक एंजेलिना को जिम्मेदार मानते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Astronomer CEO: बाहों में भरकर कर रहे थे रोमांस, अब 'कोल्डप्ले' वाले वायरल कपल पर गिरी गाज; छुट्टी पर गए सीईओ 

पिछले साल शुरू हुआ एंजेलिना की बेटी का अफेयर

विज्ञापन

पिछले साल नवंबर में शिलोह और केओनी रोज को साथ देखा गया था, तभी से इनके रिलेशनिशप को लेकर अटकलें लगनी लगीं। दोनों को साथ में कई मौकों पर बाद में भी देखा गया। अब ये दोनों साथ रहने लगी हैं। इससे इनका अफेयर कंफर्म हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें