अभिनेता हैरी लेनिक्स का मानना है कि विल स्मिथ को उनके कार्य के लिए जो सजा दी गई है, वह पर्याप्त नहीं है। स्मिथ को 'ऑस्कर की अखंडता को भुनाने' के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार वापस कर देना चाहिए।
वैराइटी के कॉलम के लिए हैरी लेनिक्स लिखते हैं, विल स्मिथ को ऑस्कर और अन्य अकादमी के संबंधित कार्यक्रमों से 10 साल के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह मेरे हिसाब पर्याप्त दंड नहीं है। एकमात्र व्यक्ति जो ऑस्कर की 'अखंडता को भुना सकता है' वह स्वयं विल स्मिथ हैं। उन्हें अकादमी को अपनी ट्रॉफी 'एक्सप्रेस-मेल' के जरिए वापस कर देनी चाहिए। क्योंकि स्मिथ ने अपने थप्पड़ कांड की वजह से अकादमी के 'अस्तित्व पर संकट' पैदा कर दिया है।
लेनिक्स ने ऑस्कर की कार्यवाही को 'अपवित्र' करार दिया। उनका कहना है कि स्मिथ को पुरस्कार से न हटाने का अकादमी का निर्णय 'चौंकाने वाला' था।