अकादमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन ने इस पूरे मामले में कहा, 94वां आस्कर समारोह कई लोगों के लिए बहुत अहम था। लेकिन विल स्मिथ के अस्वीकार्य व्यवहार के कारण उनके उल्लास के क्षणों पर पानी फिर गया।
बता दें इस बार विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
हुआ क्या था?
क्रिस रॉक ने विल की पत्नी ज़ेडा पिंकेट के गंजेपन पर टिप्पणी की थी और ऐसे में उन्हें गुस्सा आ गया। दरअसल जेंडा को एलोपेसिया बीमारी है, जिसकी वजह से सिर में जगह-जगह से बाल बिल्कुल गायब हो जाते हैं। ऐसे में विल स्टेज पर गए और क्रिस को मुक्का मारकर लौट आए। क्रिस एक मिनट के लिए तो हैरान रह गए लेकिन स्मिथ वापस अपनी सीट पर लौटे और क्रिस को गालियां देते हुए बोले- मेरी पत्नी का नाम कभी भी अपनी जबान पर दोबारा मत लाना।