फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Kylie Jenner: कारों की शौकीन हैं काइली जेनर, सबसे कम उम्र की अरबपति बनने का रिकॉर्ड किया है अपने नाम

Mon, 10 Aug 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काइली जेनर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

काइली जेनर दुनिया की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति हैं। मेकअप की दुनिया की क्वीन काइली जेनर ने काइली कॉस्मेटिक्स की स्थापना की थी, और तीन साल पुराने ब्यूटी बिजनेस ने पिछले साल 36 करोड़ डॉलर की सेल की है। आज काइली का जन्मदिन है। काइली का जन्म 10 अगस्त 1997 को लॉस एंजेलिस में हुआ था।

विज्ञापन


काइली हाई स्कूल में चीयरलीडर थीं। काइली सिर्फ नौ साल की थीं जब टीवी रियलिटी शो कीपिंग अप द कार्दशियन शुरू हुआ। वह अपने पूरे जीवन में किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रही हैं और वह कहती हैं कि वह और प्रसिद्ध नहीं होना चाहतीं। काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों की सूची में सातवें नंबर पर हैं। अपने अकाउंट पर वह डिजाइनर ड्रेस और गहनों की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जो उनकी ही कंपनी की है।

काइली जेनर ने साल 2018 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर सबसे युवा अरबपति होने का खिताब हासिल किया था। मार्क ने 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में अरबपति बनने का खिताब हासिल किया था।
विज्ञापन


बता दें काइली ने करीब चार साल पहले एक कॉस्मेटिक कंपनी लॉन्च की थी जिसका कारोबार अब विश्व भर में फैल गया है। उन्होंने 29 डॉलर के लिप किट से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।

23 साल की काइली के पास दो और रॉल्स-रॉयस कारें हैं। एक ब्लू कलर की है, तो दूसरी व्हाइट विंटेज कलर में, जो उनके 21वें जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट ने गिफ्ट की थी। काइली की एक बेटी भी है। बता दें कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ काइली जेनर के बहुत बड़े फैन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें