फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत की दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड की घोषणा, कौन जीता-कौन हारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में आयोजित हुए 58वीं वार्षिक ग्रैमी अवार्ड सम्मान समारोह में इस साल के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें अमेरिकी पॉप गायिका टॉयलर स्विफ्ट के एलबम '1989' को एलबम ऑफ दि ईयर ग्रैमी अवार्ड दिया गया। इसके अलावा केंड्रिक लेमार को उनके रैप एलबम 'टू पिंप अ बटरफ्लाई' को बेस्ट रैप एलबम श्रेणी में ग्रैमी अवार्ड दिया गया। उल्लेखनीय है कि केंड्रिक ने ये पांचवी बाद ग्रैमी अवार्ड जीता है।
विज्ञापन


संगीत की दुनिया का ऑस्कर कहा जाने वाला ग्रैमी अवार्ड को अमेरिका का संस्‍थान 'नेशनल एकेडमी ऑफ रिकार्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेस' देता है। इसमें संगीत के क्षेत्र में दुनियाभर की संगीत से जुड़ी हस्तियों के कामों के मुल्यांकन किया जाता है और ज्यूरी विजेताओं की घोषणा करती है। इसे पहले ग्रामाफोन पुरस्कार के नाम से जाना जाता था। भारत की भी आठ हस्तियों को ये अवार्ड मिल चुका है। उनकी जानकारी अगली स्लाइड में दी गई है।

इस बार के प्रमुख अवार्ड की लिस्ट इस प्रकार है
एल्बम ऑफ दि ईयर-  1989 (गायिका-टॉयलर स्विफ्ट)
सॉन्ग ऑफ दि ईयर - थिंकिंग आउट लाउड (गायक- एड शीरन)
बेस्ट पॉप ऑफ दि ईयर -'टू पिंप अ बटरफ्लाई' (गायक- केंड्रिक लेमार)
बेस्ट कंट्री एल्बम -ट्रैवलर (गायक- क्रिस स्टैप्लेटन)
रिकॉड ऑफ दि ईयर- अपटाउन फंक (कलाकार- मार्क रेनसन, ब्रूनो मार्श)
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- मेघम ट्रैनियर

इसी साल भारतीय सितार वादक अनुष्का शंकर को उनकी सोलो क्लासिकल इंडियन एल्बम 'होम' के लिए बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक कैटेगरी में नामांकित किया गया था। भारतीय वोकलिस्ट मदी दास के 'भक्ति विदाउट बॉर्डर्स' को भी बेस्ट न्यू एज वोकलिस्ट कैटेगरी में नामांकित किया गया था। वहीं ऐमी के निर्देशक असिफ कपाड़िया को ग्रैमी में नामांकन मिला था।
विज्ञापन


अगली स्लाइड में जानिए, ग्रैमी अवार्ड चयन समिति ने कब-कब भारतीय संगीत हस्तियों का लोहा माना।
विज्ञापन

कब-कब ग्रैमी ने माना भारतीयों का लोहा

सबसे पहले ग्रैमी ने भारतीय सितार वादक पंडित रवि शंकर के संगीत का लोहा माना था। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रैमी अवार्ड दिया गया था। फरवरी 2009 में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ समकालीन संगीत एलबम की श्रेणी में ग्लोबल ड्रम के लिए दिया गया।

टीएच विनयाक्रम को 1991 और 1993 विश्‍वा मोहन भट्ट में  बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक श्रेणी में ग्रैमी अवार्ड दिया गया। साल 2010 भारतीयों के लिए कमाल का साबित हुआ जब तीन भारतीनों एक साथ ग्रैमी अवार्ड जीता।

इसमें एआर रहमान, स्व. एच श्रीधर और पीए दीपक को फिल्‍म स्लमडॉग मिलेनियर के गानों के लिए बेस्ट कंपोजिशन साउंडट्रैक एलबम श्रेणी में ग्रैमी अवार्ड दिया गया। इसके अलावा पिछले साल भारतीय संगीतकार रिकी केज को दक्षिण अफ्रीकी बासुरी वादक वूटर केलेरमैन के साथ संयुक्त रूप से इनके एलबम वाइंड ऑफ समरसरा को ग्रैमी अवार्ड दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें